प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने बिलासपुर में निकाली मशाल रैली

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा आज 12 फरवरी दिन रविवार को कांग्रेस सरकार के लचर कानून व्यवस्था के विरोध नेहरू चौक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मशाल रैली निकाली गई।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार बस्तर में नक्सलियों द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है नारायणपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू एवं विगत कुछ दिनों पूर्व बीजापुर मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम व भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री बस्तर बुधराम करटाम की निर्मम हत्या कर दी गई। केशरवानी ने कहा की कांग्रेस सरकार में नक्सलियों की गतिविधियां लगातार बढ़ी है और इस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाना किसी राजनीतिक साजिश की इंगित करता है।जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालयों में आज मशाल यात्रा निकाली गई है।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी,ब्रजेंद्र शुक्ला,भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह,कोमल सिंह,अनमोल झा,ओमकार पटेल,राजा दुबे,पुष्पेंद्र महंत,गौरी गुप्ता,सन्नी केशरी,केतन सिंह,रौशन सिंह,मुकेश राव,महर्षि बाजपई,वैभव गुप्ता,नितिन छाबड़ा,ऋषभ चतुर्वेदी,लव दीक्षित,भास्कर पटेल,अभिलाष लोनिया,अरविंद साहू,विवेक ताम्रकार,दीपक साहू,केतन वर्मा,अनुभव शुक्ला,देवेश खत्री,आकाश निषाद,बुद्धेश्वर शर्मा,अंकित पाल,विश्वजीत,अभिषेक साव,अभिषेक राज,साहिल भाभा,पंकज जायसवाल,अभिषेक तिवारी,अशोक राजपूत,तुषार साव,अनीश तिवारी,विवेक,मंथन पुरवार,मोहन,यश अवि साहू,हिमांश,मोहित पटेल,यश,हिमाशु गुप्ता,आदर्श भोसले भुवनेश्वर, द्रोण,लव सूर्या अमित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!