
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–13.9.22

पाखंजुर –
प्रदेश स्कूल मध्याह्न भोजन रसोईया कल्याण संघ के आह्वान पर रसोईया संघ महिला पुरुष अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले नौं दिनो से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी,हड़ताल पर बैठे स्कूली रसोईया संघ ने सर्व प्रथम भारत माता की जयकारा के नारे के साथ शुरुआत की जिसके बाद भूपेश बघेल होश में आओ भूपेश बघेल हाय हाय,हमारी माँगे पूरी करो,रसोईया संघ जिन्दावाद,अभी तो अंगराई है,आगे और लड़ाई है,जमकर की नारेबाजी।
आधे से ज्यादा स्कूलों में नहीं बन रहा मध्याह्न भोजन, बच्चों भूखे पेट कर रहे पढ़ाई….
बता दे स्कूली रसोईया संघ के हड़ताल पर जाने से सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था चरमरा गई है।आंदोलन से कोयलीबेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक व माध्यमिक शाला में खाना बनाने का काम प्रभावित हुआ।इससे सबसे ज्यादा छोटे छोटे नोँनिहालो को परेशानियों का सामना कर रहा है।जिससे बच्चों को भूखे पेट ही पढ़ाई करना पड़ रहा है।
मांग पूरी नही होती तो आगे भी रहेगा आंदोलन जारी,करेंगे उग्र आंदोलन….
रसोईया संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजवाती दर्रो,ताप्ती ओझा एवं रसोईया संघ के ब्लॉक सचिव पंकज प्रामाणिक ने कहा हमे पन्द्रह सौ रुपया मिलता है,वही पंद्रह सौ को प्रतिदिन के हिसाब से हमे पच्चास रुपये मिल रहे है,आज के समय मे इतने पैसे में क्या होता,इसमे तो किसी का परिवार नही चलता है,जबकि दूसरी और कही मजदूरी काम करने पर इससे अधिक मिलता है,चुनाव के समय वादा किया कि हमे कलेक्टर मानदेय दिया जाएगा,और नियमितीकरण किया जाएगा,और तीसरा हमे निकल बाहर नही किया जाएगा,पर अब तक वर्तमान सरकार पूरा नही किया,इसलिए इन तीन माँगो को लेकर हम लोग पिछले तीन साल से लड़ रहे और हड़ताल करते आ रहे है परंतु सरकार के कानों में अब तक टू से टा नही हुआ है (नही पहुंचा)इसलिए आज हम फिर से आंदोलन करने में बाध्य है,आगे हमारी आंदोलन जारी रहेगा,और माँग पूरी नही होती तो आगे उग्र आंदोलन भी करेंगे।
