तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई, मेटाडोर सहित साउंड सिस्टम जब्त

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे संचालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे सिस्टम और मेटाडोर वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्योतिष कश्यप (30 वर्ष) पिता बैसाखु कश्यप, निवासी बाल्को कोरबा, मेटाडोर में साउंड सिस्टम लगाकर चांपा रोड पर देर रात अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान पाया गया कि डीजे संचालक मेटाडोर में डीजे सिस्टम माउंट कर नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज में संगीत बजा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेटाडोर सहित डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया और आरोपी को थाने लाकर छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) द्वारा पहले ही सभी थाना प्रभारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास और आरक्षक नितेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!