वैश्विक पटल पर हिन्दी ,अब महाशक्ति भारत का स्वर- डॉ. संजय अनंत


भारत सरकार के उपक्रम SECL ( साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ( MDI ) बिलासपुर में आयोजित हिन्दी राजभाषा कार्यशाला में आज अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक, समीक्षक , द फिल्म फाउंडेशन ट्रस्ट के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट डॉ. संजय अनंत का व्याख्यान “वैश्विक स्तर पर हिन्दी की भूमिका ” विषय पर सम्पन्न हुआ ,इस सत्र में SECL मुख्यालय एवं विभिन्न माइनिंग एरिया से आमंत्रित अधिकारी , प्रबंधक , कर्मचारी उपस्थित रहें।


डॉ. संजय अनंत ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में विश्व पटल पर उभर रहा है, इसलिए हिन्दी भी अब इस वैश्वीकरण के युग में अधिक प्रभावशाली हो गई है , वैश्विक स्तर पर अब लोग हिन्दी सीखने में रुचि दिखा रहे है , भारत के स्वर्णिम युग के साथ-साथ हिन्दी का भी स्वर्णिम युग आ रहा है । उन्होंने मॉरिशस, फिजी , सूरीनाम इत्यादि भारत वंशियों के देश में हिन्दी की विस्तृत जानकारी अपने उद्बोधन में दी।
वीडियो संदेश के माध्यम से मॉरिशस , सूरीनाम और सिंगापुर के हिन्दी विद्वानों के विचार, सभा को सुनने अवसर मिला ।ज्ञात हो वैश्विक हिन्दी और प्रवासी साहित्य में डॉ. संजय अनंत की पुस्तके व शोध आलेख प्रकाशित हो सी चुके है , वे विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरिशस , नीदरलैंड के अंतरराष्ट्रीय हिन्दी संगठन सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!