भाजपा महिला व युवा मोर्चा की प्रदेश सूची जारी, बिलासपुर का बढ़ा कद, प्रियंका गिरी बनीं महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा में भी बिलासपुर को मिली अहम जिम्मेदारियां

प्रवीर भट्टाचार्य

प्रियंका गिरी

बिलासपुर।
प्रदेश भाजपा ने बुधवार को महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी। इस सूची में बिलासपुर को अपेक्षाकृत मजबूत और प्रभावशाली प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे पार्टी संगठन में जिले की राजनीतिक हैसियत और बढ़ती सक्रियता साफ झलकती है।

विभा राव
पूजा विधानी

महिला मोर्चा में बिलासपुर की प्रियंका गिरी को छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करती है, जिसे देखते हुए यह नियुक्ति राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने मीडिया और संगठन दोनों की समझ रखने वाली प्रियंका गिरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

वाणी राव

इसके अलावा महिला मोर्चा में विभा गौराहा, रुक्मणी कौशिक, जयश्री चौकसे एवं शकुंतला काशी को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, वहीं संध्या सिंह और शैल वाला वर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में जगह मिली है।
प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विभा राव, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी एवं पूर्व महापौर वाणी राव को शामिल किया गया है। वहीं पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्नेहलता शर्मा को बिलासपुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

स्नेहलता शर्मा

इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा की भी प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों, प्रदेश कार्यसमिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई। युवा मोर्चा में बिलासपुर की गौरी गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष और सन्नी केसरी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
युवा मोर्चा बिलासपुर शहर के लिए वैभव गुप्ता को जिला अध्यक्ष, जबकि ऋषभ चतुर्वेदी को बिलासपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष एवं अंकुर सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश कार्यसमिति में बिलासपुर के रौशन सिंह को भी स्थान मिला है।

गौरी गुप्ता

हालांकि सूची जारी होने के बाद बिलासपुर में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। महिला और युवा मोर्चा में कई नेताओं को महत्वपूर्ण पद मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अपेक्षित दायित्व न मिलने से कुछ चेहरे निराश भी नजर आए। वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो सूची से पूरी तरह नदारद रहे।

रौशन सिंह

कौन हैं प्रियंका गिरी

वर्तमान में जशपुर जिले की सोशल मीडिया सहसंयोजक रह चुकीं प्रियंका गिरी मूल रूप से कुनकुरी की निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में वे बिलासपुर में रहकर संगठनात्मक कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परिवार के बेहद करीबी मानी जाने वाली प्रियंका, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की भी निकटस्थ मानी जाती हैं।

सीआईएसएफ पृष्ठभूमि से जुड़ी प्रियंका गिरी का मीडिया से भी गहरा नाता है। वे ‘जशपुर की आवाज’ मासिक पत्रिका की बिलासपुर संभाग ब्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक समझ को देखते हुए यह माना जा रहा है कि बतौर प्रदेश मीडिया प्रभारी उनका कार्यकाल प्रभावशाली और सक्रिय रहेगा। वे महिला मोर्चा की सशक्त आवाज बनकर पार्टी और मीडिया के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

एस भारत न्यूज़ से बातचीत में प्रियंका गिरी ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का प्रयास करेंगी।

कुल मिलाकर भाजपा महिला और युवा मोर्चा की नई सूची ने बिलासपुर को संगठनात्मक मजबूती के साथ प्रदेश राजनीति में एक बार फिर केंद्र में ला खड़ा किया है।

देखिए पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!