यूनुस मेमन

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को ग्राम केन्दादाड़ (डाडजमडी) में मेरा युवा भारत (MY Bharat) बिलासपुर के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक ओमकारेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए भी बेहद आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव ने स्थानीय युवा मंडलों के साथ मिलकर उपस्थित युवाओं एवं ग्रामीणों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा और बालिकाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम में युवाओं ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा।
