शशि मिश्रा
बिलासपुर। तीन बच्चों की मां को भगाकर अनाचार करने के बाद शादी करने से इनकार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। सकरी पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी के पहले से तखतपुर फैजल औबानी से जान पहचान थी। दोनों की शादी हो गई और महिला तीन बच्चों की मां हो गई है। फैजल ने महिला की पतासाजी कर मोबाइल नम्बर ले लिया। उसके बाद फिर दोनों मोबाइल में बातचीत करने लगे। बातों में फैजल ने महिला को शादी कर पत्नी बनाकर रखने की बात कही। इस पर 22 जून 2026 को महिला तीन बच्चे व पति को छोड़कर फैजल के साथ भाग गई। इस दौरान फैजल ने उसे इंदौर, देवास सहित अन्य स्थानों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। 26 जुलाई को फैजल महिला को डोंगरगढ़ लेकर आया और एक होटल में छोड़कर भाग गया। किसी तरह महिला अपने मायके आई और घटना की जानकारी घरवालों को दी। 27 जुलाई को पीड़िता रिपोर्ट लिखाने सकरी थाना गई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर फैजल के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
