पाखंजुर
धान खरीदी के अव्यवस्ता को लेकर आज पखांजुर श्यामा प्रसाद स्टेडियम में भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्य पाल के ज्ञापन सौपे जिसमे धान खरीदी का मियाद बढ़ाने की मांग भी किया,वही भूपेश भगेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस धरने पर भाजपा के कार्यकर्ता सहित पूर्व विधायक अंतागढ़ भोजराज नाग ने भी इस धारणा प्रदर्शन में भाग लिए।भोजराज नाग ने कांग्रेस सरकार पर जम कर बरसे उन्होंने मंच से सभी नागरिक को संबोधित करते हुए कहा कि,धान खरीदी को लेकर हो रही दिक्कते ,केसकाल में हुए लाठी चार्ज सहित तमाम मामले को लेकर सरकार पर किया प्रहार।
बारदाने कमी के कारण अधिकतर जगह पर धान खरीदी ठप्प पड़ा हुआ है।जिस कारण किसान जगह-जगह चक्काजाम करने पर मजबूर हुए।आज खरीदी के आखरी दिन है कोई दिनों सभी जगह पर बारदाने की कमी के वजह से धान खरीदी प्रवाभित हुई है।पिछले 15 सालों में बहेतर व्यवस्ता भाजपा शासन काल मे रही परंतु इन एक सालो में कांग्रेस सरकार पूरा चौपाट कर दिया।जो 16 दिन तक खरीदी बंद रही उस समय जो खराब हुआ उस का मांग कर रहे किसान।किसानों को सरकार ने 2 साल का बोनस देने का वादा सरकार में आने के पहले किया था पर साल बीत जाने के बाद भी आज तक बोनस नही मिला।सरकार के इस जनविरोधी नीतियों को लेकर भाजपा पार्टी ने सड़क से लेकर विधानसभा तक जायगी भाजपा किसानों के हित को हमेशा से समझ और किसानों के हित के लड़ाई लड़ते रहेंगे।
