शनिवार सुबह सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को 30 फीट तक घसीटता रहा, जिसमें बाइक भी बुरी तरह डैमेज हो गई और तीनों के शव सड़क पर बिखर गए । हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक समेत मौके से फरार हो गया ।


पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के जुनापारा पुलिस चौकी के पास का है । तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जूना पारा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और ट्रक बाइक को घसीटता ले गया । हादसे में तीनों को गंभीर चोटे आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक युवकों की पहचान नहीं हुई थी। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक रुकने की बजाय ट्रक समेत फरार हो गया। आसपास के सीटीसीवी की मदद से ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।