बिलासपुर। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.185 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4.09 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा के साथ एक वीवो मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत 4.20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि ग्राम जाली निवासी भंवर सिंह नेताम (45) अपने चाचा के घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8.185 किलो गांजा और एक मोबाइल बरामद किया गया।
मामले में आरोपी भंवर सिंह नेताम, निवासी संवरापारा जाली, थाना रतनपुर, के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभा पटेल, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक देवानंद चंद्राकर, आकाश डोंगरे, उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, प्रमोद सिंह तथा आरक्षक रविशंकर यादव, प्रेम सूर्यवंशी, महेत्तर कश्यप और मुकेश का योगदान रहा।