

नाजायज संबंध के चलते अपने ही साढू की हत्या कर दी गयी। कुंदन डोम ,राजा डोम का सागा साढू भाई था, जिसका अवैध संबंध राजा डोम की बहन के साथ था। राजा ने कई बार कुंदन को इस मामले में समझाया भी था, लेकिन वह मान ही नहीं रहा था।
शुक्रवार रात को एक बार फिर राजा डोम ने कुंदन को अपनी बहन के घर देख लिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। आपा खोकर राजा डोम ने कुंदन की हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी भी घायल हुआ है । सूचना के कुछ ही घंटे में सकरी पुलिस ने आरोपी राजा डोम को गिरफ्तार भी कर लिया।
