पाटलिपुत्र नगर महिला मंडल ने उल्लासपूर्वक मनाया सावन उत्सव, जानकी पटेल बनी राजमाता तो रूपम दास चुनी गई सावन सुंदरी

अरपा पार सरकंडा स्थित पाटलिपुत्र नगर महिला मंडल द्वारा श्रीमती श्यामा दास और श्रीमती शैलजा कुमार की अध्यक्षता में धूमधाम से सावन उत्सव मनाया गया, जहां महिलाएं हरे रंग के परिधान में शामिल हुई। इस सावन उत्सव में लीक से हटकर युवा महिलाओं के साथ बुजुर्ग महिलाओं को भी सम्मानपूर्वक शामिल किया गया। सावन उत्सव के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा से अपनी छवि निर्माण का अवसर प्रदान किया गया। इस सावन उत्सव में शामिल हुई करीब 40 महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया ।

गीत, संगीत, नृत्य, प्रश्नोत्तरी और खेल स्पर्धाओ में प्रतिभागी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बुजुर्ग महिलाओं में से राजमाता का चयन किया गया। इस वर्ष श्रीमती जानकी पटेल राजमाता चुनी गई, जिन्हें राज माता का ताज पहनाया गया, तो वही रूपम दास सावन सुंदरी चुनी गई । सुनीता पटेल फर्स्ट रनर अप और प्रियंका पांडे सेकंड रनर अप चुनी गई।


कार्यक्रम को सफल बनाने में रेनू बाजपयी, रूपम दास, वर्षा दास, सुनीता पटेल, प्रीति राय, श्वेता सिंह और ज्योति शाक्या का उल्लेखनीय सहयोग रहा, तो वही इस सावन उत्सव में इंदु वर्मा, सुनीता टेकाम, अरुणा दास, उषा तिवारी, विद्या सिंह, गुंजा सिंह, सीमा झा, रश्मि पटेल, रंजू राय , सावित्री खूंटे, प्रियंका राय , रचना झा, राखी झा, खुशबू पटेल, नंदा पंधारे , नीरज सिंह, रश्मि मिश्रा, गिरिजा अग्रवाल, रोली वर्मा, करिश्मा वर्मा, ममता गुप्ता, प्रीति चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में पाटलिपुत्र नगर महिला मंडल की सदस्य शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!