सम्राट अशोक महान की जीवन गाथा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जुलाई माह में बड़ा आयोजन, इसी संदर्भ में कुशवाहा, मौर्य, कश्यप और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की बिलासपुर में हुई बैठक

बिलासपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र भूषण ने कुशवाहा, मौर्य , कश्यप व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान आगामी चुनाव में विश्व विजेता सम्राट अशोक महान के जीवन गाथा एवं उनकी सामाजिक समरसता की व्यवस्था को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने पर सार्थक चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि आगामी जुलाई माह में बिलासपुर जिले में इसे लेकर विशाल आयोजन किया जाना है, इसकी तैयारी आरंभ कर दी गई है। इस आयोजन में समाज के अलावा अन्य समाज से भी करीब 10,000 लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। सम्राट अशोक महान जन संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी प्रमुखों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।


इस बैठक में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभूषण कुशवाहा, सम्राट अशोक महान जन संयोजक समिति के रघुनंदन साहू, सुजीत कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य रजक कल्याण बोर्ड के सदस्य भुनेश्वर निर्मलकर, तहसील साहू संघ पंडरिया के महामंत्री महेश्वर साहू, बिलासपुर जिले के संरक्षक आर के कश्यप, अध्यक्ष नवल वर्मा, शेखर वर्मा, रामसेवक कुशवाहा, आकाश मौर्य, सोनू शरद कश्यप, मुंगेली से प्रेम कुमार मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद कश्यप, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निशा कश्यप, लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष ललिता कश्यप आदि शामिल हुए।

More From Author

आज गंगा दशहरा, गंगा दशहरा : विशेष

पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर पायल लाठ बनी ‘आंतरिक परिवाद समिति’ की सदस्य..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts