
आलोक मित्तल

प्रदेश में भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध और कई अन्य मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महतारी हूंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंचेंगी। भाजपा का दावा है कि इस रैली में एक लाख से अधिक महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। इसी महतारी हुंकार रैली के लिए समर्थन जुटाने गुरुवार शाम को भाजयुमो और अन्य अनुषांगिक संगठनों ने बिलासपुर में मशाल रैली निकाली। इसकी शुरुआत देवकीनंदन चौक से हुई ,जहां सांसद अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित कई भाजपा नेताओं ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की। जिसके बाद हाथों में मशाल और बैनर लिए भाजपा के कार्यकर्ता सदर बाजार होते हुए गोल बाजार पहुंचे । रास्ते भर सभी से महतारी हुंकार रैली के लिए समर्थन मांगा गया।

पहले प्रशासन ने इस रैली के लिए अनुमति नहीं दी थी। वर्तमान में सशर्त अनुमति दी गई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी प्रतिबंधित रूट पर भी रैली की बात कह रही है। तो वहीं एसडीएम ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने पर कार्यवाही होगी। कुल मिलाकर शुक्रवार बिलासपुर के लिए हंगामा खेज रहने वाला है।
