कल भाजयुमो करेगी मंडल स्तर पर पुतला दहन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी मोर्चा के कार्यकर्ता बिलासपुर जिला के प्रत्येक मंडल में 20 अक्टूबर गुरूवार को दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे के मध्य कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करेगा।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि विगत दिनों ईडी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार का समर्थन प्राप्त भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और भ्रष्टाचार में लिप्त कारोबारियों पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है कांग्रेस की भूपेश सरकार के पेट में दर्द होने लगा है और मुख्यमंत्री का ईडी की कार्यवाही का विरोध करना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्यवाही से भयभीत होना न केवल इस बात को दर्शाता है बल्कि इस बात पर मोहर भी लगता है कि कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचारी अधिकारियों और भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबे कारोबारियों को खुला समर्थन प्राप्त है और यह सरकार खुलकर उनको बचाने में लगी हुई है जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिलासपुर जिला के प्रत्येक मंडल में मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर अपना पूरजोर विरोध प्रदर्शन करेगी। श्री केशरवानी स्वयं मंडल जयराम नगर, बेलतरा शहर, बिलासपुर उत्तर के पुतला दहन में शामिल होंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 20 अक्टूबर गुरूवार को मंडल में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतला दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!