
यूनुस मेमन

महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों को सरगांव पुलिस ने पकड़ा है। जब भी महिला का पति नहीं होता था तो अंतराम काठले महिला के पास पहुंचकर अश्लील बात करता। जब महिला तालाब नहाने जाती तो उसका पीछा करता और बस्ती में उसके नाम से झूठी अफवाह फैला कर उसे बदनाम कर रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। मामले को गंभीर पाते हुए पुलिस ने आरोपी अंतराम काठले को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह सरगांव में भी घनश्याम साहू और गौरी शंकर साहू महिला के साथ छेड़खानी करते थे और रोकने पर जान से मारने की धमकी देते थे इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घनश्याम साहू और गौरी शंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया। महिला संबंधी अपराध होने पर सरगांव पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की।

