
यूनुस मेमन

घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले युवक को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 12 सितंबर की रात करीब 2:00 बजे मुरूम खदान अशोक नगर सरकंडा में रहने वाला 19 वर्षीय युवक धरम लाल यादव नाबालिग किशोरी के घर घुस गया और युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। लड़की के पिता ने इसकी रिपोर्ट सीपत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी धरम लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
