

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने नेहरू चौक शासकीय आवास में जनदर्शन और कार्यकर्ता के लिए भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनों से आत्मीय रूप से मिलते हुए उनके द्वारा दिए जा रहे बधाई पर अपने आप को भाग्यशाली माना। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता को प्रदेश की जिम्मेदारी दी है, लिहाजा उनके लिए चुनौती के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का बड़ा दायित्व है। इसके लिए वे लगातार मेहनत करके आगामी विधानसभा चुनाव में वापस भाजपा को छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थापित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। संगठन में फेरबदल के साथ आगामी रुपरेखा के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बेरोजगारी पर नाकामी, बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा आगामी दिनों में आंदोलन करेगी, तो वही 24 अगस्त को रायपुर में बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव होना है उसमें भाजपा अपना पूरा दमखम दिखाएगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि विपक्ष की कांग्रेस सरकार के द्वारा भाजपा में फेरबदल का कोई फर्क नहीं पड़ने के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में यह बताएगा कि किसे क्या फर्क पड़ा है कि भाजपा हु इस फेरबदल के बाद एक बार फिर से भाजपा में नयी दिशा दी गई है, जिसका छत्तीसगढ़ में अच्छा संदेश भी गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में वे पूरे विधानसभा का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनाव में कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे 2023 में प्रदेश में कमल खिलाया जा सके। उन्होंने माना कि समय बहुत कम है और काम ज्यादा है लेकिन वे इस चुनौती को स्वीकार करते हैं और अपनी पूरी निष्ठा के साथ वे इस दिशा में कार्य करेंगे।
