जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी पहुंचे कुरेनार,नदी उफन पर होने के चलते नदी किनारे से स्थानीय प्रशासन के अधिकारी को पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का दिया आदेश,गांव में रुक कर घरों का आंकलन कर एक परिवार को पक्के मकान में किया शिप्ट….

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–15.8.22

पखांजूर,,,,,
पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकासपल्ली के ग्राम पी.व्ही.110 निवासी परिमल मलिक एवं उसकी पत्नी और तीन बच्चियों की कच्चे मकान के दीवार गिरने से दबने के कारण मृत्यु होने की सूचना मिलने पर….
अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुप नाग और कांकेर ‌कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ‌तथा पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ‌धीरेन्द्र पटेल अधिकारियों के साथ घटनास्थल के समीपस्थ ग्राम कुरेनार पहुंच कर नदी के बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया।
परिस्थिति ‌को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने ग्राम पी.व्ही.110 पहुंचे पखांजूर तहसीलदार एवं थानेदार से चर्चा कर वहां की स्थिति और‌ पीड़ित परिवारों की जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव मदद करने ‌के लिए निर्देशित किया।
साथ ही गांव में ही रुक कर घरों का आंकलन कर सुरक्षित स्थान में शिफ्ट करने ‌के लिए निर्देशित किया तथा एस.डी. एम. पखांजूर ए.एस. पैकरा को अपने क्षेत्र के ग्रामों का निरीक्षण कर सतत निगरानी बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया।

यशोदा विश्वास को किया गया शिफ्ट–

कलेक्टर व एस.पी.के निर्देश पर तहसीलदार एवं थानाप्रभारी द्वारा ग्राम के घरों का आंकलन किया गया ‌तथा यशोदा विश्वास पति स्व.सहदेव विश्वास, निवासी पी.व्ही.110 को उनके 60 साल पुराने जर्जर मकान से पक्के मकान में ‌शिफ्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!