पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा मनाया गया समर्पण दिवस ,आयोजित की गई संगोष्ठी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी पर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल स्तर पर संगोष्ठी एवं समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाएं मार्गों का अनुसरण करते हुए शनै शनै भारतीय जनता पार्टी आज इतने बड़े मुकाम पर पहुंच चुकी है
समर्पण दिवस के रूप में आज 11 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं दीनदयाल उपाध्याय चौक पर प्रतिमा में माल्यार्पण कर दोपहर 12:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजपा प्रभारी मनीष अग्रवाल के द्वारा अपने विचार रखे ,


दक्षिण मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय आव्हान पर जगत प्रसाद नड्डा जी के निर्देशानुसार समर्पण दिवस को आजीवन सहयोग निधि की शुरुआत आज की जा रही है पंडित दीनदयाल जी अंत्योदय के सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों के कल्याणकारी अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से साकार कर रहे हैं आजीवन सहयोग निधि पिछले वर्षों में 2017 से 2021 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के निर्देश के अनुसार संग्रह नहीं की जा रही थी वर्तमान 2022 में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक निर्देशानुसार आजीवन सहयोग निधि समर्पण दिवस से चालू की जा रही है इस अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी चाहे वह मंडल स्तर के हो जिला स्तर के प्रदेश या राष्ट्रीय बुथ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहित अपने वार्ड गली मोहल्ला शहर में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी विचारधारा से जुड़े हुए लोग जो समर्पण भाव से जुड़ाव हेतु आजीवन सहयोग निधि अभियान से जुड़े ऐसे सभी लोगों को सूचीबद्ध करके प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ साथ हमें अपने विचारधारा के आम जनमानस से भी 500 1000 2000 के कूपन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बनाई गई व्यवस्था एवं इससे ऊपर की राशि यदि कोई सहयोग करना चाहे तो चेक के माध्यम से भी भाजपा समर्पण आजीवन सहयोग निधि में ली जा सकती है मंडल के द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित प्रत्येक मंडलों को आजीवन सहयोग निधि का दिया गया है उक्त लक्ष्य शहरी मंडल एवं ग्रामीण मंडलों को अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है मंडल के द्वारा एकत्र की गई राशि राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक निर्देश अनुसार इस वित्तीय वर्ष 2022 में मंडल के द्वारा एकत्रित राशि का 50 परसेंट भाग प्रदेश भाजपा कोष एवं 50% भाग मंडल भाजपा कोष को दिया जावेगा, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा समर्पित एकत्रित की गई राशि का उपयोग भारतीय जनता पार्टी कोष निधि के माध्यम से मंडल में संचालित कार्यक्रमों एवं अन्य जरूरत के आवश्यक सहयोग एकत्र की गई राशि से पूर्ति की जावेगी आजीवन सहयोग निधि का उद्देश्य मात्र धन राशि एकत्रित करना ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का सहयोग तन मन और धन सब समर्पण इस उद्देश्य के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को लक्ष्य के अनुरू पुण करना है आजीवन सहयोग निधि दक्षिण मंडल की बैठक में आज प्रथम दिवस दक्षिण मंडल के उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा ₹47500 की राशि तत्काल अपने-अपने अनुसार भाजपा कोष को सौंपी गई जो कार्यक्रम आगामी 28 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा,
बैठक में अपने विचार रखते हुए भाजपा मंडल संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने , अखंड भारत को एकात्म मानववाद विचारधारा दी, वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे, राजनीति के अलावा साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी, उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख भी लिखें हैं जो आज वर्तमान समय की राजनीति में साक्षात्कार भी उनके संदेश हो रहे हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को एक साधारण परिवार में जन्मे,
उनकी हास्यप्रद मृत्यु जो 11 फरवरी 1968 को हुई आज भी जंनसघ से लेकर आज तक के कार्यकर्ताओं और देश के मन में कई विचार खड़ा कर रही है जो कि उनकी मृत्यु का वास्तविकता साक्ष्य आज भी मिल नहीं पाया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष के रूप में भारत की सनातन विचारधारा को युवा अनुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए अंत्योदय के प्रेरक रहे दीनदयाल जी के लक्ष्यों को साकार करते हुए आज भारत सरकार भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के द्वारा अंत्योदय के लक्षयो के आधार पर नए भारत के स्वप्न स्वरूप का ही परिणाम है की गांव गरीब एवं किसान के जीवन में निरंतर बदलाव आ रहा है आर्थिक मजबूती की ओर किसान बढ़ रहा है, देश प्रगतिशील के पथ पर अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए मोदी सरकार समृद्धि, सुरक्षित, शिक्षित, सबका साथ, सब का विकास ,सब पर विश्वास,

के मूल मंत्र को प्रतिपादित करते हुए कार्य कर रही है देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी समर्पण राशि के साथ-साथ अपने संबंधित विचारधारा वाले सहयोगी जनों से 28 फरवरी तक दिए गए लक्ष्य को हम सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीएक साथ मिलकर अवश्य पूर्ण कर,
भाजपा प्रादेशिक कोष में तन मन धन से अपना समर्पण देकर समर्पण दिवस के आजीवन सहयोग निधि अभियान को सफल बनाएंगे,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि मंडल भाजपा प्रभारी मनीष अग्रवाल महामंत्री अमित तिवारी नारायण गोस्वामी पूर्व महापौर उमाशंकर जायसवाल पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा बेटी बचाओ पढ़ाओ अभियान के जिला संयोजक कमल छाबड़ा महिला मोर्चा मंडल प्रभारी श्रीमती मंजुला सिंह, श्रीमती सानू कौर अनुराधा रामटेके रीना कोरी कुसुम भारद्वाज कविता वर्मा रीना गोस्वामी दीपशिखा यादव, पूर्व पार्षद मीनाक्षी बोमारडे, गिरधारी लाल अग्रवाल बजरंग शर्मा नीरज वर्मा प्रशांत कश्यप जितेंद्र अंचल रोशन सिंह दुर्गेश पांडे प्रमोद सिंह अमित राय प्रदीप वर्मा दाऊ शुक्ला वसीखान लल्ला कछवाहा परेश गुप्ता नीरज शर्मा आशीष जाजोदिया जवाहर बांध कर नारायण कुर्रे मनोज बघेल नंदू सोनी साहिल कश्यप राजेश बंजारे ओंकार केसरवानी सीनू चौहान शिव पटेल गणेश रजक केदार खत्री अमित कुमार जगदीश साहू चिंटू गुप्ता अमन ताम्रकार कैलाश गुप्ता लक्ष्मी टंडन मुस्ताक खान रामस्वरूप गुप्ता डॉक्टर विनोद सिंह किसलय श्रीवास्तव नीरज निर्मलकर चंद्रशेखर दिनकर अयोध्या डेहरिया सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!