पुलिस की तत्परता से सुलझा उठाईगिरी का मामला, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पुलिस का जताया आभार, कोरबा जिला सराफा संघ की सक्रियता और पुलिस प्रशासन का कुशल मार्गदर्शन बना मिसाल

कोरबा – दिव्या ज्वेलर्स के उठाईगीरी मामले पर चोरों को पकड़ने और चोरी के सभी सामान की बरामदगी के लिये आज जिला सराफ ने थाना प्रभारी आस्था शर्मा एवं सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी से मिलकर आभार जताया । इस दौरान जिला सराफा अध्यक्ष रामकुमार सोनी ,अश्वनी सोनी, अखिल देवॉगन उपस्थित रहे ।

इस दौरान छत्तीसगढ़ सराफा अध्यक्ष कमल सोनी ने फोन पर थाना प्रभारी को सक्रियता एवं कुशल संचालन के लिये बधाई दी साथ ही आभार प्रकट किया।

टीआई ने बताया की उनकी टीम की सफलता के पीछे एसपी सिद्धार्थ तिवारी का मार्गदर्शन के साथ ही सीएसपी व सीसीटीवी फ़ुटेज का सहयोग रहा,जिस से चोरों तक पहुँचने में सफलता मिली।

टीआई ने सतर्कता बरतने दूकान के साथ ही बाहर सड़क पर नज़र रखने दोनो ओर कैमरा लगाने की समझाई दी।

कोरबा सराफा संघ की एकता की सराहना
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कोरबा जिला सराफा संघ की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जिला सराफा संघ सक्रिय और संगठित रूप में कार्य कर रहा है। उनकी एकता और कर्मठता अन्य जिलों के लिए प्रेरणा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!