शराब के लिए पैसे मांगकर परिवार से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगकर अपने ही परिवार के साथ मारपीट करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बाना निवासी प्रार्थी राजेश कुमार ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनेश कुमार बघेल (22), पिता रामखिलावन बघेल, वार्ड क्रमांक 08, ग्राम बाना, शराब पीने के लिए उनसे और उनके पिता से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर के सामान को नुकसान पहुंचाया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 231/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस टीम के साथ प्रधान आरक्षक शरीफ खान का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!