
शशि मिश्रा
बिलासपुर। अधिकारियों के निर्देश पर फूड और ड्रग विभाग लगातार एक्टिव है। सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने तेलीपारा और सरजू बगीचा जैसे इलाकों में नकली सामानों की बिक्री की आशंका को देखते हुए 4 दुकानों की जांच की। सोमवार को सरजू बगीचा रोड व तेलीपारा में विक्की जनरल स्टोर, संजय ट्रेडर्स में ट्रेडर्स में नकली सामानों की बिक्री को देखते हुए दबिश दी गई और नेल पेंट, लिस्टिक, फेस पॉउडर और अन्य कास्मेटिक सामानों का सैंपल लिया गया। इसी तरह लीला इंटरप्राइजेस और मां वैष्णवी एजेंसी में भी जांच की गई और विभाग के अधिकारियों ने पाया कि यहां खाता संधारण नहीं किया गया है, बिलिंग की जांच में गफलत पाई गई है। विभाग ने 4 दुकानों को नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही औषधि निरीक्षक सुनील पंडा ने जीपीएम के 3 कॉस्मेटिक का निरीक्षण किया गया। जहां पाउडर का सैंपल लिया गया है। 3 दुकानों में कास्मेटिक का क्रय विक्रय बिल सही पाया गया। दुकानदारों से कहा गया है कि अनाधिकृत विक्रेताओं से बिना बिल के कॉस्मेटिक खरीदने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक औषिधी कंट्रोलर भीष्म सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है, कलेक्टर ने भी जिले में नकली सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए है जिसके बाद निरीक्षक अलग-अलग जगहों पर जाकर कार्रवाई कर रहे है। उन्होंने बताया कि शहरीय क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानों में
भी कार्रवाई की जाएगी।
