बाइक को टक्कर मारने वाले कार चालक पर जुर्म दर्ज

शशि मिश्रा

तखतपुर। कार चालक ने तेजी गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दूपहिया वाहन चालक को टक्कर मार दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम सकेरी निवासी विदेश राम मरावी का बड़ा बेटा ओंकार मरावी बहू रूपा मरावी एवं नाती तुषार मरावी उम्र 4 वर्ष को लेकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एयू 4415 से घर से ग्राम भौंराकछार रिश्तेदारी में जा रहा था। दिन करीब 2.30 बजे मेन रोड बांधा बघेल के घर के पास पहुंचा था कि बिलासपुर तरफ से आ रही स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 28 एन 4729 का चालक अपनी कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मेरा बेटा बहू व नाती मोटर सायकल से नीचे गिर गए। गिरने से मेरे बेटे ओंकार मरावी के माथा एवं पैर तथा मेरी बहू रूपा मरावी के सिर में एवं अन्य जगह चोट लगा है। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 281, 125(ए) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!