आंधी- बारिश में खुली बिजली विभाग के मेंटेनेंस की पोल, आधा शहर अंधेरे में डूबा

शशि मिश्रा

50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ने शहर की बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया। हालत यह रही कि कई इलाकों में शाम के बाद बिजली पूरी तरह से ठप रही। पेड़ व फ्लैक्स बैनर गिरने की वजह से जहां बिजली कर्मचारी रात भर मरम्मत में जुटे रहे। कई इलाकों में बारिश रूकने के 5 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी।

सोमवार की शाम आंधी आफत बन कर आई, इस दौरान शेफर्ड स्कूल जिला पंचायत के पास पेड़ की डंगाल गिरने की वजह से सर्किट हाउस, कुदुदंड, कलेक्टोरेट जैसे जगहों पर रात 11 बजे तक बिजली नहीं पहुंच सकी। बताया जा रहा है कि इस
दौरान केबल और तार टूटने की वजह से मरम्मत कार्य में बड़ी बाधा आती रही, साथ ही मंगला के बूटीपारा में भी पेड़ की डंगाल गिरने के कारण 11 केवी का तार टूट गया, जिससे कई घंटों तक लोग अंधेरे में रहे। जबड़ापारा, चटर्जी गली में पेड़ गिरने के कारण बिजली का खंबा अधर हो गया, टेढ़े खंबे से बिजली सप्लाई नहीं हो सकी, लोगों को गर्मी और पसीने से तरबतर होने के लिए मजबूर होना पड़ा, हालांकि इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी रात भर डटे रहे, लेकिन राहत कार्य में काफी देरी का सामना करना पड़ा, जिससे कई बार उपभोक्ताओं का सब्र भी टूटता रहा और बिजली कर्मचारियों से हुज्जतबाजी होती रही।

पेड़ में लगी आग

लिंक रोड में सुखा पेड़ तेज हवाओं के झोंके से झुक गया, इस दौरान करंट की वजह से सूखे पेड़ में आग लग गई लोगों में अफरा तफरी मचने लगी। आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक कर्मचारी आते पेड़ जलने लगा, और लोग इसका विडियो बनाते दिखे।

वही अरपा पार वार्ड नंबर 51 राजकिशोर नगर में भी घंटो बिजली बंद रही तेज हवाओं के कारण पेड़ गिर जाने से 11kv वायर टूट गया और घंटो बिजली व्यवस्था बाधित रही लोगों का शब्र टूटने पर और फ्यूज कल में फोन ना उठाने पर लोगों ने फ्यूज कॉल सेन्टर का घेराव किया फ्यूज कॉल सेंटर वाले ऑफिस छोड़कर भाग गए अधिकारी फोन उठाना बंद करते रहे घंटों मसकत के बाद रात करीब 3:00 बजे वायर जोड़ा गया और बिजली व्यवस्था फिर से सुचारू रूप से चालू हुई

फ्यूज कॉल में नहीं उठा फोन

विनोबा नगर, टिकरापारा, दयालबंद जैसे इलाकों में बिजली ठप रही, शाम के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा, इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली समस्या को देखते हुए फ्यूजकॉल में फोन घुमाया लेकिन आपरेटरों ने फोन नहीं उठाया। यही हाल सरजू बगीचा, मसानगंज क्षेत्र का भी रहा, जहां कई घरों में शाम का पीने का पानी नहीं पहुंचा, लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं रात में जम्पर कटने और डियो गिरने के कारण कई इलाकों में बिजली की आंखमिचौली जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!