एटीएम फ्रॉड, महिला को झांसे में लेकर कार्ड बदलकर लूटेरों ने उड़ाए ₹30000

शशि मिश्रा

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, नेहरू नगर निवासी उषा राठौर पति स्व. मनीलाल राठौर ने 23 अप्रैल को शाम 4.30 बजे मुंगेली नाका लूथरा हास्पिटल रोड स्थित ए टी एम से 10 हजार रुपए निकाला। कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान पीछे खड़े दो युवकों ने मदद करने के बहाने कार्ड निकालकर देने के दौरान बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। उसके बाद उनके कार्ड से सरकण्डा के एटीएम से 3 बार में 30 हजार रुपए निकालकर उनके एटीएम को ब्लाक कर दिया गया है। एटीएम से पैसा निकलने का मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। पुलिस ने उनके रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303, 2, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!