
शशि मिश्रा
बिलासपुर। मस्तूरी ब्लाक के दो अलग-अलग प्राथमिक स्कूलों में पदस्थ सहायक शिक्षकों के खिलाफ शराब के नशे में स्कूल आने और शिक्षकीय आचरण के विपरीत व्यवहार करने की शिकायत सही पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे के मुताबिक ग्राम पंचायत जुनवानी स्थित शासकीय प्राथमिक में 6 मार्च को ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि स्कूल के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक संदीप रात्रे को शराब के नशे में पाया। बीईओ की जांच में भी शिकायत सही मिली। दूसरे मामले में मस्तूरी ब्लॉक के पीएमश्रीम शासकीय प्राथमिक शाला कुकुर्दीकला में पदस्थ व सहायक शिक्षक उत्तम कुमार कंवर के खिलाफ भी शराब पीकर स्कूल आने की शिकायत सामने आई थी। दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।
