इलेक्ट्रिक लोको शेड के स्टोर से ढाई लाख का कॉपर तार चोरी, जांच में जुटी आरपीएफ


बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड बिलासपुर के स्टोर से अज्ञात चोरों ने करीब 2.50 लाख रुपए मूल्य के कॉपर वायर चोरी कर लिए। चोरी का पता चलते ही विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों व रेलवे सुरक्षा बल की सेटलमेंट शाखा को दी गई।
जानकारी के अनुसार स्टोर से बड़ी मात्रा में कॉपर तार गायब पाए जाने के बाद आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने लोको शेड के कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही वहां आने-जाने वाले बाहरी लोगों की सूची भी तैयार की है।
प्राथमिक जांच में आरपीएफ को शक है कि इस चोरी के पीछे किसी पुराने शातिर गिरोह का हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके क्षेत्र के कुछ युवक हाल ही में रिहा हुए हैं।
फिलहाल आरपीएफ सिरगिट्टी और लोको कॉलोनी क्षेत्र के संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!