बिलासपुर: देह व्यापार में संलिप्त दो संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गईं, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर, 22 मई 2025 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर आज प्रातः रक्षा टीम द्वारा शहर में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी अनीता प्रभा मिंज और निरीक्षक भारती मरकाम कर रही थीं। उनके साथ महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर तथा आर. कोन्हेर मौजूद रहीं।

पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने पोस्ट ऑफिस, शनिचरी चौक, गार्डन क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर निगरानी की। इसी दौरान बृहस्पति चौक में दो संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पहचान में आई महिलाएं:

  1. सरिता लहरे, उम्र 45 वर्ष, पति लक्ष्मण लहरे, निवासी मगरपारा, बाल मुकुंद स्कूल के पास।
  2. नेमिन कुर्रे, उम्र 45 वर्ष, पति मनीराम कुर्रे, निवासी संजय नगर ताला पारा, बिलासपुर।

पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने पुलिस टीम से हुज्जतबाजी की, जिसके बाद उन्हें थाना सिविल लाइन लाया गया। जांच में इनके देह व्यापार में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस का यह अभियान महिला अपराधों पर रोकथाम हेतु जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!