अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज से मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वाद, पीतांबरा महायज्ञ में शामिल होने आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने त्रिदेव मंदिर में मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित , धर्म समाज और संस्कृति को लेकर सीएम साय से हुई चर्चा

बिलासपुर ‌ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती एवं एवं पीतांबरा पीठ सरकंडा बिलासपुर के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज एवं अखिल भारतीय संत समिति के केंद्रीय मंत्री महंत नरेंद्र दास जी, एवं महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में भेंट मुलाकात के दौरान स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कहा है कि मठ मंदिरों की धान खरीदी पूर्ववत जारी रखने एवं पिछले बोनस की राशि मठ मंदिरों को देने के लिए वे संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी करें। साथ ही देश, प्रदेश के मठ मंदिरों के रखरखाव एवं अन्य विषयों पर राज्य सरकार द्वारा साधु संतों से मार्गदर्शन लेने के लिए चर्चा की है।

मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी संस्कृति कला और समाज को दुनिया के लोग जाने इसके लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए, और देश हित में धर्म समाज सहित अनेक विषयों पर साधु-संतों से मार्गदर्शन लेना चाहिए,ताकि राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर छत्तीसगढ़ की पहचान बन सके। पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर सरकंडा बिलासपुर में चल रहे 133 दिनों तक पीतांबरा पीतांबरा हवनात्मक महायज्ञ की जानकारी देते हुए पीतांबरा पीठ बिलासपुर के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बताया कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली ,देश की उन्नति तथा धर्म समाज की रक्षा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए सरकंडा बिलासपुर स्थित पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में 6 जुलाई से 15 नवंबर तक 133 दिनों तक उनके द्वारा पीतांबरा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले भी पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने एवं प्रदेश की खुशहाली को लेकर सुख समृद्धि के लिए आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज के द्वारा पिछले वर्ष भी पीतांबरा हवनात्मक महा यज्ञ का आयोजन किया गया था। और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। आगामी 15 नवंबर तक पीतांबरा पीठ में चल रहे पीतांबरा हवनात्मक महायज्ञ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने आमंत्रित किया है। जिसके लिए सीएम ने सहमति दी है। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती एवं अखिल भारतीय संत समिति के केंद्रीय मंत्री महंत नरेंद्र दास जी अखिल भारतीय धर्म समाज प्रांत अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सर्वेश्वर दास जी, अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज छत्तीसगढ़ प्रमुख आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज एवं प्रांत महामंत्री महंत राधेश्याम दास जी महाराज एवं अधिवक्ता हर्षवर्धन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनेक विषयों पर चर्चा की। राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे ने भी अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज एवं पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज से आशीर्वाद लिया। अखिल भारतीय संत समिति तथा धर्म समाज के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री से कहा है कि प्रदेश में धर्म संस्कृति तथा पर्यावरण को लेकर राष्ट्रीय हित , सामाजिक एवं धार्मिक विषयों में अखिल भारतीय संत समिति से समय-समय पर मार्गदर्शन ले सकते हैं। सीएम साय ने प्रदेश के धर्म समाज के प्रमुखों से मुख्यमंत्री निवास में भेंट मुलाकात की, तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!