मस्तूरी विधानसभा के गतौरा मंडल की बैठक देवरीखुर्द भाजपा कार्यालय में सम्पन्न, 14 हजार सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर मंडल की सदस्यता अभियान की बैठक देवरीखुर्द के भाजपा कार्यालय में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 14,000 नए सदस्यों को बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया। यह अभियान भाजपा के संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में प्रदेश भाजपा सह कोषाध्यक्ष कि मो विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने सदस्यता अभियान की महत्ता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और संगठन को विस्तार देने के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की।

जिला से प्रभारी तिलक साहू ने भी बैठक में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को विस्तार से मार्गदर्शन दिया , कैसे मिस्ड कॉल , ऐप के द्वारा या ऑफलाइन सदस्य बनाना है।

जय श्री चौकसे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने महिलाओं को बताया कि आप सभी बहने घर घर जाइए और सभी माताओं और बहनों को सदस्य बनाने का प्रयास करिए

जयरामनगर मंडल से संतोष मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है, जो इस सदस्यता अभियान की देखरेख करेंगे।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने बैठक की अध्यक्षता की और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

महामंत्री और मंडल के अन्य सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित थे।

इस बैठक के दौरान, कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की रणनीति और आगामी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्रों में सक्रिय रूप से सदस्यता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा के विचारधारा से जुड़ सकें और पार्टी को मजबूत बनाया जा सके।

बैठक के अंत में, सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि सदस्यता अभियान के दौरान अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे और संगठन को एक नए मुकाम पर ले जाएंगे।

कार्यक्रम में गतौरा मंडल के अध्यक्ष , महामंत्री और सभी मोर्चों के अध्यक्ष ,महामंत्री ,पदाधिकारी , शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सह संयोजक बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!