केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने पीतांबरा पीठ शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव में 1100 रुद्राक्ष भगवान शिव को किया अर्पण , सावन मास में पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की,पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ.दिनेश दिनेश जी महाराज से लिया आशीर्वाद

भारत सरकार के केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू आज पीताम्बरा पीठ सरकण्डा पहुंचे। यहां पर श्री शारदेशवर पारदेश्वर महादेव में 1100 रुद्राक्ष भगवान शिव जी को प्रदोष काल में अर्पण किया। उसके पश्चात ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी की पूजा अर्चना कर महाआरती की। साथ ही भगवान राम के दर्शन किए एवं प्रदेश एवं देश की खुशहाली सुख समृद्धि की प्रार्थना की। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पूजा के बाद पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डाॅ. दिनेश जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया,तथा श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अनेक विषयों पर बातचीत की। आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने मनेंद्रगढ़ में ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। महेंद्रगढ़ से रतनपुर में महामाया देवी में पूजा अर्चना की और सीधे ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी मंदिर पहुंचे। यहां आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन के महीने में शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के दौरान आज मंदिर में काफी श्रद्धालु पहुंचे थे। बगलामुखी देवी मंदिर पीतांबरा पीठ में चल रहे महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ नमक चमक विधि द्वारा प्रारंभ हो गया है जोकि निरंतर एक माह तक चलेगा 6 जुलाई आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से लेकर आगामी 15 नवंबर 2024 कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तक चलने वाले श्री पीतांबरा हवनात्मक महायज्ञ मे 36 लाख आहुतियाँ अर्पित की जाएगी।श्री पीताम्बरा हवनात्मक यज्ञ 133 दिन चलेगा,जिसमें 42 दिन पूर्ण हो चुके हैं और 42 दिन में 8 लाख 82 हजार आहुतियां दी जा चुकी है।प्रतिदिन पीताम्बरा हवनात्मक महायज्ञ रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 1:00 तक निरंतर चलता है एवं रात्रि 12:45 में श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी का महाआरती किया जाता है। आचार्य डाॅ.दिनेश जी महाराज ने केंद्रीय राज्य मंत्री को हवनात्मक महायज्ञ की जानकारी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पीठाधीश्वर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और महायज्ञ में शामिल होने की बात कही है। आचार्य डॉ दिनेश जी महाराज ने बताया कि
22 जुलाई 2024 से आरंभ सावन सोमवार के अवसर पर त्रिदेव मंदिर में श्री महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ का आयोजन हुआ। यह आयोजन 19 अगस्त सावन शुक्ल पूर्णिमा तक निरंतर चलेगा। इस अवसर पर नित्य प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक नमक चमक विधि से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!