ऑनलाइन कपड़ों की खरीदारी करने के दौरान बिलासपुर की युवती हुई साइबर ठगो की शिकार, एक लाख रुपए गंवाए

इन दिनों बिलासपुर पुलिस चेतना 2.0 अभियान के तहत लोगों को ऑनलाइन और साइबर फ्रॉड से सचेत कर रही है। मगर इसी दौरान सरकंडा क्षेत्र के बसंत बिहार में रहने वाली शिवानी सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गई। दरअसल शिवानी ने ऑनलाइन कपड़ों की खरीदी की थी। इस दौरान ठगो ने उन्हें लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से 97 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। इससे पहले कि वह कुछ और समझ पाती उनके खाते से 3000 और रुपए चले गए। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई। जांच में पुलिस ने पाया कि यह रकम झारखंड के धनबाद जिले में स्थित केनरा बैंक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। सरकंडा पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले में आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!