आगामी 2024 के चुनाव और सांगठनिक मजबूती को लेकर भाजपा की बैठक

आगामी चुनाव और दल के संगठनात्मक मजबूती के लिए गुरुवार को राजेंद्र नगर स्थित भाजपा के बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल के आवास पर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा के सभी वरीय कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।


इस बैठक में जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, पूर्व महापौर किशोर राय, पूर्व महापौर अरुण सोनी, रमेश ललवानी एवं पूजा विधानी सहित बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के 6 मंडल के मंडल अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं समस्त महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यगण एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारिकारी, कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!