6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल को बिलासपुर जिले में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। देश भर में सभी कार्यकर्ता हर्षोल्लास के साथ पार्टी के स्थापना दिवस को उत्साह के वातावरण में मनाते हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति संकल्पित कार्य करते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं देश की जनता ने निश्चित रूप से मन बना रखा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जहां गरीब, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए है. वहीं आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए भारत के मान-सम्मान, संस्कृति एवं विरासत के लिए अद्वितीय कार्य किये हैंं। विकसित भारत के संकल्प को साकार होते हुए देख लोग देख रहे है एवं पूरा देश मोदी मय हो चुका है।
श्री कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें पार्टी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराने का कार्यक्रम होगा, कार्यालय को सजाया जायेगा तथा मिष्ठान एवं फल वितरण किया जायेगा। सभी कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का ध्वज फहरायें एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान करेंगे। बूथ स्तर पर लाभार्थियों से विशेष संपर्क का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों की व्यापक चर्चा करेंगे। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं विकास की चर्चा हो तथा मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों की चर्चा किया जायेगा। कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के पदाधिकारी व प्रबुद्धजन भाग लेंगे।
स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एवं लोकसभा कार्यालय को झालरों के माध्यम से आकर्षक रूप से सजाया गया है वहीं शनिवार 6 अप्रैल को प्रातः 9 बजे जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बूथ, शक्ति केन्द्र, मंडल एवं जिला स्तर पर आयोजित सभी कार्यक्रम में अपनी उपस्थित सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!