

खुद पर मिट्टी तेल डालकर अग्निस्नान करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। ओम श्रीवास्तव सिरगिट्टी क्षेत्र के नगपुरा में रहता था, जिसका ससुराल कतिया पारा में है। बताते हैं कि उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके आ गई थी। 8 मार्च को ओम श्रीवास भी अपने ससुराल कतिया पारा पहुंच गया , जहां उसने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया था। 8 दिनों तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में ओम श्रीवास ने खुद को आग लगाया था। इसमें उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष की क्या भूमिका है, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। इलाज के दौरान उसका मृत्यु पूर्व बयान नहीं हो सका है, इसलिए भी पुलिस के लिए मामला जटिल बन गया है।

