नारी शक्ति दिवस पर वनवासी विकास समिति द्वारा किया गया बिलासपुर नारी शक्ति टीम का सम्मान

26 जनवरी नारी शक्ति दिवस के अवसर पर वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़, बिलासपुर महिला समिति द्वारा मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया। समाज के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली उन महिलाओं का इस अवसर पर सम्मान किया गया है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अवसर पर वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ द्वारा नारी शक्ति टीम का भी सम्मान किया गया। नारी शक्ति टीम से नितिशा पमनानी, ललिता लहरे, मानसी अग्रवाल और पूजा थवाईत ने यह सम्मान ग्रहण किया।
बिलासपुर के देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में सम्मानित होने वाली नारी शक्ति टीम में प्रदेश भर में 500 से अधिक बहने शामिल है, जिसमें बिलासपुर में ही करीब 200 सदस्य होंगी। नारी शक्ति टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में पीड़ित महिलाओं की मदद की जाती है, जिसमें दहेज प्रताड़ित ,लव जिहाद की शिकार महिलाओं की मदद की जाती है । साथ ही गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है। कोरोना के समय भी नारी शक्ति टीम ने उल्लेखनिय कार्य किया था। किसी भी क्षेत्र में प्रताड़ित और पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए नारी शक्ति टीम से जुड़ी सदस्य 24 घंटे उपलब्ध होती है, जिन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला उनसे 94241 28953 पर संपर्क कर सकती है, इसके अलावा भी इस नंबर पर अपना नाम व्हाट्सएप कर टीम के साथ जुड़ भी सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!