

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मां भारती राष्ट्रीय जागरण मंच,भारतीय गौ क्रांति मंच एवं बिलासपुर गौ सेवा धाम द्वारा भारत माता की भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है । इसी दिन गौ माता की भी महा आरती की जाएगी। पहली बार बिलासपुर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्तराखंड से पधारे राष्ट्रीय संत गौ गंगा कृपाकाक्षी श्री गोपाल मणि जी महाराज इस दिन अपना दिव्या उद्बोधन भी देंगे। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, ओम मखीजा, राम अवतार अग्रवाल, डॉक्टर रश्मि बुधिया, राजेश सिंह आदि की उपस्थिति में भारत माता की महा आरती की जाएगी। गंगा आरती के तर्ज पर वैदिक मित्रों के साथ इस आरती का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 26 जनवरी को देवकीनंदन चौक कंपनी गार्डन रोड में स्थित भारत माता की प्रतिमा के समस्त संध्या 6:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक यह आरती की जाएगी। 26 जनवरी शुक्रवार को ही रात 8:30 बजे बिलासपुर गौ सेवा धाम पशु चिकित्सालय के अंदर गौ माता की आरती की जाएगी। तत्पश्चात भोजन प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
