


अयोध्या जी में श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के सुअवसर पर आशीर्वाद वैली में प्रभात फेरी निकाली गई।महिला मंडल द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में कॉलोनी वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूब भजन गाते प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाया।सभी ने मिलकर प्रभु श्रीराम के मंत्रों का जाप भी किया।
प्रातः छः बजे मंदिर प्रांगण से प्रारंभ इस शोभा यात्रा को पूरी कॉलोनी में घुमाया गया।इसका कुशल संचालन महिला मंडल के सदस्यों ने किया।
शाम कॉलोनी में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ सुंदर काण्ड का पाठ किया गया, तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ।

