
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव के 27वें वर्ष में विशेष साज-सज्जा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति ने इस वर्ष दुर्ग से लाई गई प्रतिमा स्थापित की है, जिसमें भगवान गणेश के चांदी के हाथ विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
स्थापना के दूसरे दिन समिति की ओर से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और टेंट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ को सद्भावना एवं आपसी समन्वय के उद्देश्य से आमंत्रित किया गया। अतिथियों के पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने उनका विशेष अभिनंदन किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं आरक्षकों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना में शामिल होकर महाआरती की।
कार्यक्रम में CSP परमेश्वर तिलकवार, कोतवाली थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट सहित पार्षद अमित तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, शास्वत तिवारी, बबलू यादव, आयुष सिंह, मोनू तिवारी, अंशु शर्मा, प्रांजल तिवारी समेत समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समिति ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान विशेष साज-सज्जा और धार्मिक आयोजनों के साथ सद्भावना एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।