तखतपुर। क्षेत्र में अलग-अलग दो घटनाओं में एक ओर युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई है, वहीं दूसरी ओर घर के आंगन से बाइक चोरी होने का मामला भी दर्ज किया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना ढनढन गांव की है, जहां कदम महोदवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अप्रैल को उसके घर के पास एक बाइक सवार गिर गया था। उसे देखने के लिए वह घर से बाहर निकली, तभी आरोपी सुमित्रा बाई बघेल और देवेंद्र बघेल ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
वहीं दूसरी घटना पकरिया गांव की है, जहां दिलेश्वर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 6 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे अपनी दुपहिया वाहन (क्रमांक सीजी 10 बीएस 1546) घर के आंगन में खड़ी कर दी थी। सुबह उठने पर वाहन गायब मिला। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
तखतपुर में मारपीट और बाइक चोरी की दो घटनाएं, पुलिस ने दर्ज किए मामले
By S BHARAT NEWS
-