बिलासपुर। हिंदुस्तानी सेवा समाज, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर की ओर से आयोजित 76वें वर्ष की श्री रामलीला में मंगलवार को अहिल्या उद्धार, जनकपुर दर्शन, पुष्प वाटिका और रावण-बाणासुर संवाद की मनोहारी लीलाओं का मंचन किया गया।
रामलीला के अगले क्रम में बुधवार, 14 अक्टूबर को जनक-विलाप, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की प्रस्तुति होगी। इसमें कानपुर (उत्तर प्रदेश) के सुप्रसिद्ध मंच कलाकार राजेश कुमार पांडे परशुराम और आनंद कुमार अग्निहोत्री लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।
इस वर्ष रामलीला का मंचन कानपुर के जय महाकाली नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।