
बिलासपुर में छिपकर रह रहा था आरोपी, तलाश के बाद न्यायालय में किया गया पेश
बिलासपुर। फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत हिर्री पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी बिलासपुर में छिपकर रह रहा था। पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाश कर उसे पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन बाज के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को फरार वारंटियों की तलाश कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बिलासपुर में एक स्थायी वारंटी के छिपकर रहने की सूचना मिली। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तलाश कर स्थायी वारंटी सौरभ देवांगन (19), पिता ललित देवांगन, निवासी श्यामनगर, लिंगियाडीह, प्रभात चौक, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर को पकड़ा। वारंट की तामिली के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक दयालू नेताम और आरक्षक जितेंद्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।