
बिलासपुर । पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज के पिता ग्राम पंचायत बैमा नगोई निवासी आचार्य पंडित भोजराम पांडे के निधन पर आर आर रिजॉर्ट राजकिशोर नगर में तेरहवी एवं चंदन पान, पगड़ी रस्म कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश महोदय नवल कुमार अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, कांग्रेस नेता अनिल टाह, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर शिवसेना के जिला प्रमुख सुनील झा, अंकित गौरहा, अधिवक्ता हर्षवर्धन अग्रवाल, शिव प्रताप साव ने स्वर्गीय भोजराम पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक कुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। काफी संख्यामें लोगों ने पीठाधीश्वर डॉ.आचार्य दिनेश जी महाराजसे मुलाकात किया । एवं तेरहवी चंदन पान एवं पगड़ी रसम कार्यक्रम में शामिल हुए।