बिलासपुर। चकरभाठा सब्जी मार्केट के पास धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को चकरभाठा सब्जी मार्केट के पास शिव साहू (23), निवासी वार्ड नंबर 12, जोगीपुर, थाना चकरभाठा, हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा था और लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से चाकू जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल स्थानीय थाने या डायल 112 पर दें।