बिलासपुर। दीपावली पूर्व बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव के लिए बिजली विभाग ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है। नेहरू नगर के बाद अब तोरवा डिवीजन में भी मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसके चलते 6 नवंबर तक निर्धारित क्षेत्रों में रोज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली बंद रहने के समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है।

तोरवा डिवीजन में मेंटेनेंस का काम 26 अक्टूबर से शुरू हुआ है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को हेमूनगर और 11 केवी तोरवा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को धानमंडी रोड, पटेलपारा, तोरवा बस्ती, विवेकानंद नगर और 11 केवी देवरीडीह क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

29 अक्टूबर को देवरीडीह, सतबहनिया मंदिर, रेल रेसिडेंसी और आसपास के क्षेत्रों में मेंटेनेंस किया जाएगा। 30 अक्टूबर को हेमूनगर, शंकर नगर, बालाजी प्लाजा और हिंदुस्तान टेंट गली में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 31 अक्टूबर को रामा रेसिडेंसी, तोरवा, तोरवा से मस्तूरी रोड के दाहिनी ओर के क्षेत्रों और 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

2 नवंबर को मंगल विहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खैर माता, बुटापारा रोड, सफेद खदान और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 3 नवंबर को गदा चौक, अटल आवास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, देवरीखुर्द मेन रोड, विजय नगर और ग्रामीण बैंक के आसपास के क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

बिजली विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहने की अवधि में आवश्यकता के अनुसार बदलाव भी हो सकता है।