बिलासपुर: Eden Court निवासी एवं Green Service में कार्यरत रंजीत कुमार ने थाना अजाक एवं सरकंडा थाना, बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए SECL कर्मचारी धीरज गुप्ता पर जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी करने, अभद्र व्यवहार तथा धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार, Eden Court में गैस मीटर की रीडिंग एवं गैस बिल से संबंधित कार्यवाही को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। रंजीत कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान धीरज गुप्ता ने उनके प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए केस करने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने घटना से मानसिक पीड़ा एवं भय उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए SC/ST (Prevention of Atrocities) Act सहित संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है तथा जांच में संबंधित दस्तावेज एवं साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले में पुलिस जांच के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे।