बिलासपुर। हेमूनगर वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद एवं भाजपा नेता बी. वल्लभ राव का 4 अक्टूबर 2026 की रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार किंतु सक्रिय थे।उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे स्वर्गीय बी. पेरुमाल के सुपुत्र थे।

बी. वल्लभ राव, बी. रामराव के भाई तथा कृष्ण राव एवं वैकेटराव के चाचा थे। सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते क्षेत्रवासियों से उनका गहरा जुड़ाव रहा।

उनकी अंतिम यात्रा उनके हेमूनगर स्थित निवास शिवम चौक से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा का समय एवं अन्य जानकारी बाद में परिजनों द्वारा सूचित की जाएगी।

उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों एवं परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।