
मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद (लाल खदान) में एकता दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य देवी जगराता कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। प्रसिद्ध भजन गायक चंदन यादव एवं उनकी टीम ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं देवी-देवताओं की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।
धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक — सूर्यवंशी
इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि माता रानी की आराधना हमें सत्य, शक्ति, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है।
उन्होंने एकता दुर्गा उत्सव समिति के सभी सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महमंद के युवाओं ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाया है, वह प्रशंसनीय है।
जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी कार्यक्रम की शोभा
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री राजेश सूर्यवंशी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री चंद्रप्रकाश सूर्या, देवरीखुर्द मंडल अध्यक्ष श्री रवि बरगाह एवं सरपंच प्रतिनिधि श्री विक्की निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त ओमप्रकाश सूर्यवंशी, लव कुमार सूर्यवंशी, राजेश वैद्य, अमित निर्मलकर, तिलक साहू, माधव साहू, राजेश, राकेश सूर्यवंशी, राजा निषाद, सितेन्द्र माकरे, इंद्रजीत महतो, राम टंडन, कुलदीप रजक, जितेंद्र, बजरंग, प्रहलाद निर्मलकर, सचिन, दुर्गेश, शैलेश, अर्जुन, जगमोहन, महेंद्र, सुखनंदन सूर्यवंशी, धरमलाल सूर्यवंशी एवं दुर्गा सहित ग्राम पंचायत महमंद के सम्माननीय पंचगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें, युवा साथी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।