
बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अड्डेबाजी व नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अशांति फैलाने, मारपीट, अड्डेबाजी और नशाखोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिए थे। इसी के तहत चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र यादव (43), निवासी चकरभाठा बस्ती, मूल निवासी अनूपपुर मध्य प्रदेश, दिलेश्वर कुर्रे (21), सागर कुर्रे (21) और कैलाश कुर्रे (50), सभी निवासी ग्राम सेवार, थाना चकरभाठा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने चारों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 अथवा चकरभाठा थाने को सूचना दें।